ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने खेल दिया बड़ा दांव, बिहार में होगा युवा आयोग का गठन; मुख्यमंत्री का एलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेलते हुए 'बिहार युवा आयोग' के गठन का एलान किया। कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

08-Jul-2025 11:23 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा दांव खेला है कि विपक्ष और तेजस्वी यादव चारों खाने चित हो गए हैं। बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए युवा आयोग का गठन करने का एलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले को कैबिनेट की सहमति भी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है।


दरअसल, बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार हर उस मांग को पूरी करने में लग गई है जिसको विपक्ष विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाकर मैदान में उतरने वाला है। पिछले दिनों सरकार ने कई ऐसे अहम फैसले लिए जिससे विपक्ष की बोलती बंद हो गई है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ां दांव खेलते हुए राज्य में युवा आयोग बनाने का एलान कर दिया। इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी।


सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है। समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों के साथ यह आयोग समन्वय भी करेगा"।

 

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी। यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो। सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाले शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम तैयार कर और ऐसे मामलों में सरकार को अनुशंसा भेजना भी इसका महत्वपूर्ण कार्य होगा। राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि इस आयोग के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो"।


news image