Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
11-Feb-2025 02:28 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Parliament Budget Session: बजट सत्र के आठवें दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वह मछली नहीं खाते हैं, वह शाकाहारी हैं। दरअसल सदन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि देश में 95 करोड़ लोग मछली खाते हैं और एक करोड़ लोग मछली का उत्पादन करते हैं। इस पर ओम बिरला ने जवाब दिया और कहा कि वह शाकाहारी हैं और मछली नहीं खाते हैं।
मंगलवार को लोकसभा में जब भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की बारी प्रश्न पूछने की आई तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन में पूछे गए सभी प्रश्न ‘राष्ट्रीय महत्व’ के होते हैं। दरअसल, रूडी ने मछली पालन से जुड़ा सवाल पूछने से पहले उसे ‘राष्ट्रीय महत्व’ का बताया था। जब स्पीकर ने रूडी से प्रश्नकाल में पहला प्रश्न पूछने के लिए कहा तो उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सदस्य की बारी बहुत दिनों बाद आई है। सदन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि देश में 95 करोड़ लोग मछली खाते हैं और एक करोड़ लोग मछली का उत्पादन करते हैं.
बिहार में मछली पालन के विकास पर सवाल पूछते हुए रूडी ने लोकसभा अध्यक्ष से पूछ लिया कि क्या वे मछली खाते हैं? इस पर स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि वह शाकाहारी हैं, मछली नहीं खाते हैं। इसी मुद्दे पर एक अनुपूरक प्रश्न पूछते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जब जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मंत्री नहीं थे, तो वह पूछते थे कि उन्हें हिलसा मछली कब खिलाई जाएगी। इस पर स्पीकर बिरला ने बनर्जी से सवाल पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।