ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

Waqf Amendment Bill: 'लोगों को डराने का काम करता है विपक्ष'.. वक्फ बिल के खिलाफ बोलने वालों पर बरसे गिरिराज और चिराग पासवान

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल का विरोध करने वालों को गिरिराज सिंह और चिराग पासवान ने खूब खरी-खोटी सुनाई है। चिराग पासवान ने कहा है कि विपक्ष का काम सिर्फ लोगों को डराना है।

 Waqf Amendment Bill

03-Apr-2025 09:22 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Waqf Amendment Bill: लोकसभा से वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि '2013 में तुष्टीकरण के लिए जो गलतियां की थीं, उसका शुद्धिकरण किया गया। गरीबों और महिलाओं का स्थान रखा गया है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में खुशहाल वक्फ बोर्ड का दृश्य दिखाई देगा यानी जमीन हड़पो नहीं, भविष्य में गरीबों को उनकी जमीन पर हक मिलेगा।'


वहीं वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया आई है। चिराग पासवान ने कहा कि- 'अगर बेहतरी के लिए कुछ संशोधन किए जा रहे हैं तो विपक्ष को भी सहयोग करना चाहिए। अगर पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जा रहा है तो उन्हें आपत्ति क्यों है। सिर्फ इसलिए कि प्रधानमंत्री, एनडीए विधेयक लेकर आ रहा है, वे (विपक्ष) कह रहे हैं कि यह गलत है।' 


चिराग पासवान ने कहा कि 'विपक्ष की लोगों को डराने की आदत बन गई है। पहले सीएए पर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया। चिराग ने सवाल करते हुए कहा कि बताइये कौन से मुसलमान की नागरिकता छीन ली गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धारा 370 को लेकर भी इसी तरह भ्रम फैलाया गया। हर बार लोगों को डराया गया।' चिराग पासवान ने कहा कि अगले दो साल में लोगों को पता चल जाएगा, 2029 के चुनाव और 6-7 महीने बाद बिहार में होने वाले चुनाव में इसके परिणाम दिख जाएंगे।