ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / politics / Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज, नीतीश कुमार...

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज, नीतीश कुमार पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- इतिहास में दोष उनको जाएगा

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ बिल को लेकर प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब इस कानून का इतिहास लिखा जाएगा तो इस कानून को बनने का दोष बीजेपी से ज्यादा कहीं न कहीं नीतीश जी के सर पर होगा।

02-Apr-2025 11:25 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Waqf Amendment Bill 2025: वक्फ बिल को लेकर सियासत जारी है। अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि, यह दुर्भाग्य पूर्ण है, मैं इसको मुसलमानों और हिंदुओं के खिलाफ नहीं देखता हूं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा, मैं इसको इस नजर से देखता हूं कि बिल के मैरिट को एक बार किनारे भी रखे तो जब देश आजाद हुआ हमारे संस्थापकों ने जो उस समय कमिटमेंट किए, अगर आप उन कमिटमेंट और आश्वासनों से भटकते हैं तो यह इस पीढ़ी के लोगों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वो उन कमिटमेंट के लिए सच्चे रहें।


पीके ने कहा कि-अगर आप उनमें कोई बदलाव कर रहे हैं जिसका असर किसी वर्ग पर पड़ता है, अगर उससे कोई वर्ग प्रभावित होता है तो ऐसे कानून बनाए जाने से पहले ऐसे वर्गों को विश्वास में लेना चाहिए। वक्फ बिल से मुसलमानों का एक बड़ा तबके को खतरा महसूस होता है, तो मुझे लगता है कि सरकार जल्दी में और कहीं न कहीं पोलराइजेशन वाली जो पॉलिटिक्स है उसके मद्देनजर कानून बना रही है।


प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, दूसरी बात यह है कि सरकार को लोकसभा में बहुमत नहीं है। वो कानून इसीलिए बना पा रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार जैसे लोग सरकार की मदद में खड़े हैं। क्योंकि अगर नीतीश कुमार जैसे लीडर लोकसभा में इस बिल के पक्ष में वोट न दें तो किसी भी हालत में सरकार यह कानून नहीं बना सकती है।


प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बरसते हुए कहा, बीजेपी वाले लोग तो मुसलमानों को अपना वोटर नहीं मानते हैं। उनको अपना समर्थक नहीं मानते हैं, एक तरह से राजनीतिक खींचतान और लड़ाई ही है, लेकिन जब नीतीश कुमार जैसे लोग जो रोज मुसलमानों को बताते हैं कि हम तुम्हारे हितैषी है। ऐसे लोगों को जरूर इस बात की चिंता करनी चाहिए कि जब आप गांधी की बात करते हैं तो क्या आप वक्फ के कानून के पक्ष में वोट देकर अपना दोमुंहा चरित्र नहीं दिखा रहे हैं। जब इस कानून का इतिहास लिखा जाएगा तो इस कानून को बनने का दोष बीजेपी से ज्यादा कहीं न कहीं नीतीश जी के सर पर होगा।