ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / politics / भ्रम में ना रहें तेजस्वी, नीतीश सरकार उनको भी नौकरी देगी!

भ्रम में ना रहें तेजस्वी, नीतीश सरकार उनको भी नौकरी देगी!

28-Jan-2021 12:56 PM

PATNA:  : विधानसभा चुनाव के दौर से ही बिहार में रोजगार को लेकर सियासत गर्म रही है और अब नीतीश सरकार भी बिहार में रोजगार के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार ने इसके लिए 50 साल से ज्यादा की उम्र में नई रिटायरमेंट पॉलिसी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के गठन को लेकर भी अब सियासत शुरू हो गई है।

सरकार के जबरन रिटायरमेंट के फैसले के विरोध में विपक्षी दलों ने सवाल क्या उठाया अब सत्ताधारी गठबंधन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ही नौकरी का ऑफर कर रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भरोसा दिया है कि उन्हें भी बिहार सरकार में नौकरी मिल जाएगी। हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव अगर आवेदन करते हैं और उनकी योग्यता होती है तो उन्हें भी बिहार सरकार में नौकरी मिल जाएगी।


हम प्रवक्ता ने कहा है कि 50 साल के रिटायरमेंट के मामले में विपक्ष एक भ्रम फैला रहा है जबकि हकीकत यह है कि सूबे में वैकेंसी लगातार निकल रही है और युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद विपक्ष लोगों के बीच भ्रम फैलाने में जुटा हुआ है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जो ऑफर दिया  है उससे माना जा रहा है कि रोजगार के मसले पर  सियासत और तेज होगी।