ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / CM Nitish Pragati Yatra: पटना में दिखा शराबबंदी का अजब नजारा, सीएम नीतीश...

CM Nitish Pragati Yatra: पटना में दिखा शराबबंदी का अजब नजारा, सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान नाले में गिरा नशे में धुत युवक; देखिए.. Exclusive Video

21-Feb-2025 03:36 PM

By FIRST BIHAR

CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के अंतिम दिन पटना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शराबबंदी का अजब नजारा देखने को मिली है। सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने से ठीक पहले शराब के नशे में धुत युवक कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद नाले में जा गिरा। युवक के नाले में गिरने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे।


दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके थे कि जबतक जनता से किए पुराने वादों को पूरा नहीं कर देते जनता के सामने वोट मांगने नहीं जाएंगे। सरकार द्वारा राज्य मे चलाई जा रही याजनाओं का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 23 जनवरी को प्रगति यात्रा की शुरुआत की थी, जो करीब एक महीने के बाद 21 फरवरी को पटना में खत्म हो गई।


इस बीच मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग जिलों में गए और वहां चलाई विकास योजनाओं का हाल जाना। जिस जिले में उन्हें थोड़ी सी भी कमी दिखी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चुनाव से पहले सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जाए। इस दौरान सीएम ने विभिन्न जिलों में करोड़ो की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। 31 फरवरी को पटना में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा समाप्त हो गई।


प्रगति यात्रा के अंतिम दिन पटना में सीएम के कार्यक्रम के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दीघा विधानसभा क्षेत्र के राजीवनगर में योजनाओं के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत युवक कार्यक्रम स्थल के पास स्थित बड़े नाले में जा गिरा। जैसे ही इस बात की जानकारी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को हुई, उनमें हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में कुछ पुलिसकर्मी नाले के पास पहुंचे और किसी तरह से युवक क नाले से बाहर निकाला। युवक को नाले से निकालने के बाद युवक को वहां से भगा दिया गया हालांकि यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग शराबबंदी कानून पर सवाल उठा रहे हैं।