ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: VIP नेता संजीव मिश्रा ने छातापुर में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, लोगों से की बदलाव की अपील

Bihar Politics: वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने सुपौल के छातापुर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और विकास का भरोसा दिलाया। उन्होंने छातापुर को आत्मनिर्भर और विकसित विधानसभा बनाने की बात कही।

16-Jul-2025 07:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बुधवार को सुपौल के छातापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


जनसंपर्क के दौरान संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर क्षेत्र वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सुरक्षा जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें आईं और गईं, लेकिन छातापुर की तस्वीर नहीं बदली। अब समय आ गया है कि जनता को खुद आगे बढ़कर परिवर्तन की भूमिका निभानी होगी।


उन्होंने गांव के कई वार्डों में जाकर स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द को जाना। लोगों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति, खराब सड़कों, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा और चिकित्सा सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।


उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे छातापुर को एक विकसित और आत्मनिर्भर विधानसभा क्षेत्र के रूप में बदलने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे बदलाव की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं और क्षेत्र के भविष्य को सशक्त बनाने में सहयोग करें।


जनसंपर्क के दौरान वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी वर्ग और युवाओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही। लोगों ने संजीव मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें एक आशा की नई किरण बताया।