ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / politics / विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल, एक्शन में...

विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल, एक्शन में तेजस्वी

30-Nov-2021 01:14 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिला रहे हैं. विधानसभा में बीते दिनों सभी विधायकों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी. लेकिन आज विधानसभा परिसर में ही शराब की खली बोतलें मिलने के मामले ने पूरे सदन को शर्मसार कर दिया है. इस बात की सूचना जब विपक्ष के नेताओं को मिली तो उन्होंने सरकार को खूब आड़े हाथ लिया. 




शराबबंदी को लेकर सरकार लाख दावे करती है. पुलिस प्रशासन की टीम हर दिन शराब पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सरकार के दावों और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तब खड़े होने शुरू हो गए हैं, जब खुद लोकतंत्र के मंदिर में शराब की बोतलें बिखरीं पाई गईं. दरअसल, आज फर्स्ट बिहार की टीम विधानमंडल में चल रहे शीतकालीन सत्र को कवर करने पहुंची थी, तभी हमारे संवादाता की नज़र विधानसभा परिसर में पड़ी शराब की खाली बोतलों पर पड़ी. इसके बाद से वहां हड़कंप मच गया. 






नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब इसकी जानकारी तो वह खुद मौके पर पहुंच गए. वहां उन्होंने खुद शराब की पड़ी खाली बोतलें देखीं. इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि जिस जगह पर बोतलें मिलीं हैं, वहां से महज 50 मीटर की दूसरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चैम्बर है. अगर इतने पर भी सीएम की आंख नहीं खुलती है तो क्या कहा जा सकता है.


तेजस्वी ने कहा कि पूरे बिहार में धड़ल्ले से शराब मिल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राज्य के गृह मंत्री भी हैं. अब जब विधानसभा परिसर में ही शराब की बोतलें मिल रहीं हैं, तो जाहिर है कि इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री ही हैं. तेजस्वी ने कहा कि सीएम केवल दिखावे के लिए बड़ी-बड़ी समीक्षा बैठक कर रहे हैं, उन्हें पूरे बिहार से केवल माफ़ी ही नहीं बल्कि अपना इस्तीफा भी दे देना चाहिए.