हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Mar-2021 07:13 AM
PATNA : मंगलवार को बिहार विधानसभा में पुलिस से लात-जूता खाने वाले विपक्षी विधायकों के ऊपर अब विधानसभाध्यक्ष भी कड़ा एक्शन ले सकते हैं। विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को सदन से विपक्षी विधायकों को निकाले जाने के बाद कार्यवाही के दौरान ही इस बात के संकेत दे दिए थे। सत्ता पक्ष ने सदन में मांग की थी कि हंगामा करने वाले विधायकों के ऊपर चढ़ा एक्शन लिया जाए। माना जा रहा है कि विधानसभाध्यक्ष आज इस मामले में कार्रवाई कर सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो विधानसभा में हंगामा करने वाले विधायकों का वीडियो फुटेज निकलवाया गया है और पहचान हो रही है। पुलिस विधेयक के खिलाफ विधानसभा में मंगलवार को अभूतपूर्व हंगामा हुआ था जिसके बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को विपक्षी विधायकों ने उनके चेंबर में ही बंधक बना लिया था। हालात को देखते हुए विजय कुमार सिन्हा ने बाहर से पुलिस बुलाई और फिर विधानसभा में ही विपक्ष के विधायकों को पुलिस ने लात-जूतों से पीटा। पुलिस ने लोकतंत्र के मंदिर में जिस तरह विधायकों की पिटाई की वह पूरा वाकया शर्मसार करने वाला था। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को सदन में ही सरकार की तरफ से यह मांग रखी थी कि हंगामा करने वाले विधायकों के ऊपर एक्शन लिया जाए। विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी विपक्षी सदस्यों के आचरण की घोर निंदा की और यह भी कहा कि वह सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
सूत्रों की माने तो विधानसभा में हंगामा करने वाले आरजेडी के लगभग एक दर्जन विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस और वामदलों के आधा दर्जन विधायकों के ऊपर गाज गिर सकती है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा इनके खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन जिन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है उनमें विपक्ष की महिला विधायक भी शामिल हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सदन में जिस तरह की हरकतें विपक्षी विधायकों ने की है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।