ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / politics / विधानसभा में आज पेश होगा बजट; महागठबंधन सरकार दे सकती है 20 लाख...

विधानसभा में आज पेश होगा बजट; महागठबंधन सरकार दे सकती है 20 लाख युवाओं को रोजगार का तोहफा

28-Feb-2023 07:08 AM

By First Bihar

Patna: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया है. जहां वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बिहार विकास कर रहा है और विकास इंडेक्स बिहार तीसरे  नंबर पर है. अब बजट सत्र के दूसरे दिन आज यानी 28 फरवरी को 2023-24 के लिए विधानमंडल के दोनों सदनों में बजट पेश करेगी. इस बजट पर युवाओं को काफी ज्यादा उम्मीद हैं. उन्हें इस बार उम्मीद है कि  इस बजट में सरकार अपने बजट में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का ऐलान कर सकती है.


मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार बनने से पहले कई बड़े वादे किए थे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश ने  15 अगस्त 2022 को गांधी मैदान में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी. ऐसे में इस बार राज्य सरकार बजट स्वरोजगार के रूप में भी पेश कर सकती है. इस बजट में रोजगार पर मुख्य फोकस दिया जा सकता है. 


बता दें फिलहाल सरकार के मुख्य एजेडा में नौकरी और रोजगार है. जिसको लेकर शिक्षा विभाग सबसे अधिक नौकरी देने वाला है. अगले वित्तीय वर्ष में सरकार शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को आगे बढ़ायेगी. इस वजह से शिक्षा विभाग के बजट मे सर्वाधिक बढ़ोतरी होने का अनुमान ;लगाया जा रहा है. वहीं यह बजट राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट-2 जिसमें शामिल है युवा शक्ति बिहार की प्रगति, सशक्त महिला सक्षम महिला, हर खेत तक पानी, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर-विकसित शहर, कनेक्टिविटी होगी और आसान. इस बार सबके लिए सरकार के सात निश्चय पार्ट-2 के इर्द-गिर्द ही घुमता रहेगा.