ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Patna New Roads: राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर, इन...

Patna New Roads: राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर, इन सड़कों को बनाया जाय़ेगा फोर लेन, ट्रैफिक जाम से मिलेगी छुट्टी

राजधानी पटना के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सरकार ने पटना की कई सड़कों के चौड़ीकरण का फैसला कर लिया है. 21 फरवरी को नीतीश कुमार इसका ऐलान कर सकते हैं.

12-Feb-2025 07:42 PM

By First Bihar

Patna: राजधानी पटना में अक्सर ट्रैफिक जाम से जूझने वाले कई इलाकों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने राजधानी की कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण करने का फैसला लिया है. यानि जो सड़क टू लेन की है, उसे फोरलेन बना दिया जायेगा. ऐसे में रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. 


नीतीश करेंगे ऐलान

प्रगति यात्रा कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना की इन सड़कों के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार का ऐलान करेंगे. 21 फरवरी को पटना में नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा प्रस्तावित है. नीतीश कुमार अपनी यात्रा में हर जिले के लिए कई घोषणायें कर रहे हैं. राज्य सरकार उन घोषणाओं को पूरा करने के लिए तत्काल कैबिनेट से मंजूरी भी दिला रही है. 


पटना में नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान गोला रोड, पटना सिटी, दानापुर और एम्स से लेकर नौबतपुर को नई चौड़ी सड़क की योजना मिल सकती है. इन सड़कों के विकास से व्यापार, रोजगार, कृषि और डेयरी को बाजार मिलने के साथ साथ शहरी सुविधायें भी बढेंगी. 


ये सड़कें चौड़ी होंगी

21 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार महाजाम का शिकार बनने वाले गोला रोड के अलावा दीघा-खगौल नहर रोड, एम्स-नौबतपुर नहर रोड और पटना सिटी में भद्र घाट से जेपी गंगा सेतु के समानांतर वर्तमान सड़क के चौड़ीकरण की घोषणा करेंगे. इससे पटना के लोग पूरब-पश्चिम और दक्षिण की दूरी कम समय में तय कर सकेंगे.


सड़कों के चौड़ीकरण का डिटेल जानिये

1.    गोला रोड

    लंबाई - 4.02 किलोमीटर

    वर्तमान सड़क की चौड़ाई - 7.00 मीटर

    चौड़ीकरण के बाद चौड़ाई- 12.50 मीटर


2.    दीघा-खगौल नहर रोड

    लंबाई - 8.06 किलोमीटर

    वर्तमान सड़क की चौड़ाई - 10.00 मीटर

    प्रस्तावित फोर लेन की चौड़ाई - 14.00 मीटर


3.    एम्स से नौबतपुर सोन नहर पुरानी रोड

    सड़क की लंबाई - 9.80 किलोमीटर

    वर्तमान चौड़ाई - 5.00 मीटर

    प्रस्तावित चौड़ाई - 10.00 मीटर


तत्काल शुरू होगा काम

बिहार में सड़क की परियोजनाओं में सरकार को सबसे ज्यादा परेशानी जमीन के अधिग्रहणण में होती है. लेकिन पटना की जिन सड़कों का चौड़ीकरण करना है उसमें ये समस्या बाधा नहीं बनेगी. इस बार जिन सड़क परियोजनाओं को प्रगति यात्रा में शामिल होना उसके लिए रैयती जमीन की जरूरत नहीं होगी. सरकार के पास पहले से जमीन उपलब्ध है.


खगौल-दीघा नहर पथ चौड़ीकरण के लिए जल संसाधन विभाग की जमीन उपलब्ध है. वहीं, एम्स से नौबतपुर सरमेरा रोड तक सोन नहर की सरकारी भूमि उपलब्ध है. बेली रोड से गोला रोड का चौड़ीकरण जाम से निजात दिलाएगा और इसके लिए पथ निर्माण विभाग की जमीन है. हालांकि गोला रोड में कुछ प्वाइंट्स पर जमीन कम पड़ सकती है. ऐसे में सरकार को पुराने नाले तो तोड़कर नये सिरे से निर्माण करना होगा.


बिहार सरकार पटना सिटी में भद्र घाट से खाजेकला तक सड़क का चौड़ीकरण भी करने जा रही है. इसके लिए गंगा किनारे जल संसाधन विभाग और राज्य सरकार की पर्याप्त जमीन उपलब्ध है. हालांकि इस जमीन के कई हिस्से पर अतिक्रमण है. इसे हटाना होगा. 


अतिक्रमण हटाना होगी चुनौती

वैसे सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की परेशानी हर परियोजना में उठानी पड़ सकती है. दीघा-खगौल नहर पथ चौड़ीकरण में कुछ जगहों पर लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर लिया है. वहीं, गोला रोड को भी अतिक्रमण मुक्त करना होगा. इस रोड में कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है. पथ निर्माण विभाग इसके लिए जिला प्रशासन की मदद लेगा.