हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-May-2020 03:39 PM
PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका हैं। वैशाली के जंदाहा में पार्टी सुप्रीमो ने लॉकडाउन के बीच सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूरत में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई के विरोध में आज रालोसपा की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बहुत सो चुके सरकार, अब तो जागो नीतीश कुमार.. का नारा देते हुए कुशवाहा ने इस मामले पर 5 सूत्री मांग रखी है। कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार सरकार की निरंकुशता और और अकर्मण्यता के कारण गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई की गई। कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी आपदा के बीच बिहारियों के साथ अन्याय हो रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि पार्टी ने सरकार के सामने जो 5 सूत्री मांग रखी है उनमें राज्य के बाहर फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों को जल्दी वापस लाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने। गुजरात सहित अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को अविलंब रुकवाने। बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा की समुचित व्यवस्था करने। जिनके खाते में अब तक राशि नहीं डाली गई है उनके खाते में जल्द से जल्द दो हजार की राशि डालने और पूर्व में जिन्हें एक हजार की मदद दी गई उनके खाते में फिर से एक हजार की आर्थिक मदद देने। प्राकृतिक प्रकोप से किसानों को हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करने की मांग शामिल है। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि कार्यक्रम में कम से कम लोग शामिल होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा।