BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
11-Feb-2025 10:01 PM
By First Bihar
मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अचानक इस्तीफे के बाद राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। भाजपा अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौड़ में पांच नाम सबसे आगे चल रहे हैं- सत्यव्रत सिंह, राधेश्याम सिंह, मंत्री वाई खेमचंद सिंह, विश्वजीत सिंह और बसंत कुमार सिंह। भाजपा के पूर्वोत्तर मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने इंफाल में इन सभी संभावित दावेदारों से मुलाकात कर उनकी राय ली है।
बैठक के बाद भाजपा विधायक सपाम केबा और के इबोमचा ने मीडिया से कहा, "नए मुख्यमंत्री के बारे में अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लेगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या चयन के लिए कोई समय सीमा तय की गई है, केबा ने कहा, "इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है।" मुख्यमंत्री के चयन के साथ ही विधायकों ने केंद्र सरकार से मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग की। सोमवार को हुई बैठकों में हिंसा प्रभावित इलाकों के हालात पर विस्तार से चर्चा की गई।
गौरतलब है कि एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही संबित पात्रा इंफाल में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने विधायकों, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। संबित पात्रा ने सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और हिल एरिया कमेटी के चेयरमैन डी गंगमेई से भी मुलाकात की।
बता दें कि मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अब देखना यह है कि मणिपुर के लिए भाजपा नेतृत्व किस चेहरे को चुनता है और शांति बहाली के लिए क्या कदम उठाता है।