ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / लालू यादव को गाली देने वाले ही एक दिन उन्हें भारत रत्न देंगे,...

लालू यादव को गाली देने वाले ही एक दिन उन्हें भारत रत्न देंगे, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

तेजस्वी ने कहा कि जो लोग कभी कर्पूरी ठाकुर को गालियां देते थे, वे ही आज उन्हें भारत रत्न दे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपने पिता और राजद प्रमुख लालू यादव को भी भारत रत्न का हकदार बताया।

17-Feb-2025 10:20 PM

By First Bihar

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कभी कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों का विरोध और अपमान करते थे, वे आज उन्हें भारत रत्न से सम्मानित कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, "यह समाजवाद और कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा की ताकत है कि जो लोग कभी उन्हें गाली देते थे, वे आज उन्हें भारत रत्न देकर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।" इस दौरान उन्होंने अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न का दावेदार बताया और कहा कि उन्होंने भी सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है। 


तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में लालू यादव के योगदान पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह आज कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है, उसी तरह आने वाले समय में लोग लालू यादव को भी भारत रत्न देने की बात करेंगे। उन्होंने कहा, "जो लोग आज लालू यादव को गाली दे रहे हैं, उन्हें भविष्य में उन्हें भारत रत्न देना होगा।"


तेजस्वी ने जाति जनगणना का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब उनकी सरकार ने जाति जनगणना कराकर पिछड़े और वंचित वर्गों को आरक्षण के दायरे में लाने की कोशिश की थी। लेकिन, जब महागठबंधन की सरकार गिर गई, तो यह प्रक्रिया रोक दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।


तेजस्वी यादव ने शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह सरकार गरीबों की जान की कीमत नहीं समझती। लापरवाही के कारण लोग मर रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। रेलवे स्टेशनों से लेकर धार्मिक स्थलों तक हर जगह अराजकता और अव्यवस्था है, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।"


तेजस्वी ने सवाल उठाया कि इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा, "दुर्घटनाएं तो हर बार होती हैं, लेकिन कोई सबक नहीं लेता। सरकार के पास बड़ी-बड़ी योजनाओं और प्रचार-प्रसार के लिए करोड़ों रुपए हैं, लेकिन आम जनता की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।"


तेजस्वी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को इन घटनाओं के लिए जवाबदेही लेनी होगी। उन्होंने मांग की कि इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिहार की जनता से ऐसी सरकारों को सत्ता से हटाने की अपील की, जो गरीबों और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करती हैं।