ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / सदन में मंत्री ने कराई सरकार की फजीहत... राजद विधायक के सवाल का...

सदन में मंत्री ने कराई सरकार की फजीहत... राजद विधायक के सवाल का नहीं दे पाए जवाब

बिहार विधानसभा में राजद विधायक के सवाल पर मंत्री हरि साहनी सांसत में पड़ गए। उन्हें सवाल का जवाब ही नहीं सूझ रहा था। विधानसभा अध्यक्ष को सवाल को ही स्थगगित करना पड़ गया।

04-Mar-2025 11:43 AM

By First Bihar

Bihar Politics : बिहार विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सिवान सदर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के सवाल पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि साहनी सांसत में पड़ गए। उन्हें सवाल का जवाब ही नहीं सूझ रहा था। बाद में विधानसभा अध्यक्ष को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने सवाल को ही स्थगित कर दिया। 


दरअसल, अवध बिहारी चौधरी ने सदन में सवाल उठाया कि क्या कि पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए एक भी छात्रावास नहीं रहने के कारण छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, उनके पाठन-पाठन पर भी बुरा असर पड़ता है। 


यदि हां, तो क्या सरकार सिवान जिले में पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराने का विचार रखती है? और अगर नहीं तो क्यों? राजद विधायक के इस सवाल का विभागीय मंत्री हरि साहनी को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था। वे स्पष्ट उत्तर देने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे थे। यह देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सवाल को ही स्थगित कर दिया। दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष बार-बार मंत्री को सवाल का स्पेशफिक जवाब देने को कह रहे थे, लेकिन जानकारी के अभाव में विभागीय मंत्री सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। इसको देखते हुए स्पीकर ने सवाल को ही स्थगित करना पड़ा।