ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / दिलीप जायसवाल के हाथ में ही रहेगी बिहार भाजपा की कमान, खट्टर ने...

दिलीप जायसवाल के हाथ में ही रहेगी बिहार भाजपा की कमान, खट्टर ने लगाई नाम पर मुहर

दिलीय जायसवाल फिर से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार आए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई।

04-Mar-2025 12:13 PM

By First Bihar

Bihar Politics : तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए दिलीय जायसवाल फिर से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार आए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल नाम पर मुहर लगाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीते दिनों ही 'वन मैन-वन पद' के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


अब वे सिर्फ विधान परिषद सदस्य हैं। वहीं, पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। अब इस पद को लेकर पार्टी की ओर से अंतिम मुहर लग गई है। इसके लिए आज पटना के बापू सभागार में भारतीय जनता पार्टी के राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चुनावी पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए थे।


 बैठक में चुनाव प्रक्रिया के तहत दिलीप जायसवाल को फिर से भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस प्रकार एक बार फिर से दिलीप जायसवाल की औपचारिक ताजपोशी हो गई है। दरअसल, बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में भाजपा ने दिलीप जायसवाल को ही बिहार प्रदेश का नेतृत्व सौंपा है। दरअसल, चुनावी साल में भाजपा किसी प्रकार के जोखिम लेने के मूड में नहीं है।