बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल
25-Oct-2024 06:00 PM
By First Bihar
SASARAM: बिहार में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हो रही है। विपक्ष शराबबंदी को पूरी तरह फेल बता रहा है। सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने शराबबंदी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि सरकार पहले सरकारी कार्यालयों को शराब से मुक्त कराएं। क्योंकि आज थाना,अंचल और प्रखंड कार्यालय ही बिहार में शराब की आपूर्ति का केंद्र बन गया है।
आज बिहार के अधिकतर थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी शराब का सेवन कर रहे हैं और थाना सहित विभिन्न सरकारी महकमा के संरक्षण में ही शराब की आपूर्ति गांव-गांव में हो रही है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी दारू पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले थाना,अंचल,ब्लॉक और सरकारी महकमा को कंट्रोल करें पब्लिक को बाद में कीजिएगा।
यही से शराब का जखीरा गांव में पास हो रहा है। कांग्रेस सांसद सासाराम सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार सासाराम सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत किया। सांसद ने भी अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया।
कांग्रेस सांसद ने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह मांग कर दी कि वे पहले सरकारी कार्यालयों को शराब मुक्त कराएं। उसके बाद ही वे आम जनता को शराब पीने से रोके। उन्होंने कैमूर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तो थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों का शराब पीता हुआ मामला प्रकाश में आया था। लेकिन इसके बावजूद सरकार मुकदर्शक बनी हुई है।