ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: सीएम नीतीश और लालू प्रसाद में अधिक फिट कौन? तेजस्वी यादव...

Bihar Politics: सीएम नीतीश और लालू प्रसाद में अधिक फिट कौन? तेजस्वी यादव ने निशांत को दिया जवाब

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शुक्रवार को अपने पिता को पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया था. अब तेजस्वी यादव ने बताया है कि सीएम नीतीश और लालू प्रसाद में अधिक फिट कौन है.

22-Feb-2025 04:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: तेजस्वी यादव द्वारा सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने तेजस्वी याजव को दो टूक जवाब दिया था और कहा था कि उनके पिता नीतीश कुमार पूरी तरह से फिट हैं और सौ फीसद स्वस्थ्य हैं। निशांत के बयान पर तेजस्वी का जवाब आया है, तेजस्वी यादव ने बताया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद में कौन अधिक फिट है।


दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। तेजस्वी जहां भी जा रहे हैं सीएम के स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं और दावा करते हैं कि नीतीश कुमार बीमार हैं और बुढ़ापे के कारण अब बिहार उनसे नहीं संभल रहा है। तेजस्वी के इस दावे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा था कि उनके पिता नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ्य है और सौ फीसद ठीक हैं।


तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को अपना भाई बताया और कहा कि निशांत अगर राजनीति में आएंगे तो उनका स्वागत है। शरद यादव की बनाई पार्टी को भाजपा और आरएसएस के लोग हाईजैक करना चाहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू यादव नीतीश कुमार से भी ज्यादा फिट हैं। लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय किया। रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिलाया। 


उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद ने बिहार को केंद्र से अच्छा पैकेज दिलवाने का काम किया है। लालू जी ने जो काम किया, वह आज तक किसी ने नहीं किया है। निशांत मेरे भाई हैं, हम तो चाहेंगे वह जल्द घर भी बसा लें। निशांत को यह सोचना होगा कि जो लोग आज उनके पिता नीतीश कुमार के साथ हैं, वह लोग पार्टी को खत्म कर रहे हैं।