Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
15-Feb-2025 12:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और क्षेत्र की समस्या को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 9 चरण का संवाद पूरा करने के बाद तेजस्वी 10वें और अतिम चरण के कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दसवां और अंतिम चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से करेंगे, जहां दिनांक 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने दिशा- निर्देश जारी किए हैं। उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से 10 सितंबर 2024 को की थी। संवाद यात्रा का समापन पटना में 21 फरवरी 2025 को होगा।