ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: आखिर कौन सी डील करने दिल्ली गए हैं सीएम नीतीश? तेजस्वी...

Bihar Politics: आखिर कौन सी डील करने दिल्ली गए हैं सीएम नीतीश? तेजस्वी यादव ने बताई अंदर की बात

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तेजस्वी यादव का बयान आया है। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री फिर कोई नई डील करने के लिए दिल्ली गए हैं।

16-Feb-2025 05:40 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली दौरे पर गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसी तमाम तरह की बातों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दे दिया है और कहा है कि मुख्यमंत्री डील करने दिल्ली गए होंगे।


सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौर पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार के सीएम राज्य की समस्या को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करने तो नहीं गए होंगे क्योंकि बिहार के लोगों की समस्या से उनका कोई लेना देना नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि जाने दीजिए, फिर कोई नया डील करने गए होंगे। वहां कोई फिर कोई नया डील होगा, वही करने जा रहे होंगे। उन्होंने कहा कि पहले यह थाली खींचते थे और अब पैर छूते हैं।


वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में लोगों की मौत पर तेजस्वी ने कहा कि किसी ने किसी को तो इस घटना की जिम्मेवारी लेनी ही होगी। बार बार हादसे हो रहे हैं लेकिन इन लोगों ने उन हादसों से सबक नहीं लिया। कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोग फिर चाहते हैं कोई बड़ा हादसा हो। रेल दुर्घटना तो लगातार हो रही है। प्लेटफार्म पर लोग मर रहे हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि किसी न किसी को घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी। बिहार के लोग मारे हैं लेकिन बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं है। कोई अधिकारी उन्हें पूछने वाला नहीं है। आखिर जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनकी जिम्मेदारी फिक्स होनी चाहिए। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह लोग टीबी और अखबार में बने रहने के लिए लालू प्रसाद को गाली देते हैं।