ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, सीएम नीतीश को लेकर...

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, सीएम नीतीश को लेकर यह क्या कह दिया?

Bihar Politics: कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ नाम के सीएम हैं, असली मुख्यमंत्री तो सुपर सीएम हैं.

20-Jan-2025 02:58 PM

By First Bihar

Bihar Politics: औरंगाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से तीखा हमला बोला है। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार नहीं बल्कि साढ़े तीन लोग सरकार चला रहे हैं। उन्होने कहा कि सीएम से भी उपर सुपर सीएम हैं, वह सुपर सीएम डीके बॉस हैं हालांकि उन्होने डीके बॉस के नाम का खुलासा करने से परहेज किया।


तेजस्वी इतने पर ही नही रूके। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ कार्ड जारी किए जाने की मांग कर दी और कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ ही जाती हैं। ऐसी समस्याएं नीतीश कुमार के साथ भी हैं। अब वह सरकार चलाने के लिए फिट नहीं हैं। नीतीश कुमार अब थक चुके है और थके हुए आदमी और रिटायर्ड अधिकारी से बिहार नहीं चलने वाला है। बिहार के लोगों ने उन्हे 20 साल मुख्यमंत्री के रूप में देख लिया है। 


उन्होंने कहा कि एक ही जमीन पर 20 साल तक एक ही ब्रांड का बीज डालने पर जमीन खराब हो जाती है। बिहार में नया बीज डालने की जरूरत है। इस जरूरत को जनता भी पहचान रही है क्योंकि अब उनके पास कुछ करने का न तो स्टेमिना है, न विजन और ना ही कोई ब्लू प्रिंट है। वेह खुद ही कहते है कि अब बिहार में करने को कुछ बचा नही है। मतलब उनके पास कुछ करने की क्षमता ही नहीं बची है। जनता अब नीतीश कुमार को दूर करने वाली है और विधानसभा चुनाव में उनका दूर होना तय है। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में राजद-कांग्रेस का गठबंधन आज भी बरकरार है। यह मिथ्या प्रचार किया जा रहा है कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। कांग्रेस से हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले से था, आज भी है और विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। इसमें किंतु-परंतु की कही कोई गुंजाइश नही है। तेजस्वी ने राहुल गांधी के बिहार के जातीय सर्वे पर दिए गए बयान को सही ठहराया। जब जातीय सर्वे के आंकड़ों का राज्य सरकार कोई उपयोग ही नहीं कर रही है तो फिर सर्वे कराने के मायने ही क्या रह गए? राहुल गांधी ने इसी वजह से जातीय सर्वे पर सवाल उठाया है।