1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
17-Jan-2025 05:22 PM
By VISHWAJIT ANAND
Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़कर अब घर वापसी कर ली है। गुरुवार को समर्थकों के साथ बैठक के बाद मंगनी लाल मंडल ने फिर से आरजेडी में लौटने के संकेत दिए थे। कहा जा रहा था कि 24 जनवरी को वह आरजेडी की सदस्या ग्रहण करेंगे हालांकि इससे पहले ही वह आरजेडी में शामिल हो गए।
तेजस्वी यादव ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मंगनी लाल मंडल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि खुशी के बात है कि हमारे अभिभावक, पिता जी के सहयोगी रहे मांगनी लाल मण्डल फिर से पार्टी में शामिल हो गए हैं।
तेजस्वी ने कहा कि मंगनी लाल मंडल के अनुभव से पार्टी के साथ साथ हमें व्यक्तिगत रूप में बहुत लाभ मिलेगा। इनके आने से इनके अनुभव से हम जैसे समाजवादी युवा बिहार में समाजवाद को बुलंद कर पाएंगे। पार्टी में इनको अहम भूमिका दी जाएगी, अहम जिम्मेदारी पार्टी प्रदान करेगी।
वहीं आरजडी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि अपने पुराने घर में लौट कर काफी खुशी हो रही है। पार्टी के संस्थापक लालू यादव हमारे नेता भी रहे हैं और हमलोग सहयोगी भी रहे हैं। लालू यादव की गोद में जननायक का अंत हुआ था। पांच साल जदयू में उपाध्यक्ष रहा, सचिव रहा लेकिन कोई काम नहीं लिया गया, काम किया तो अनदेखा किया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से दम घुट रहा था। जदयू पार्टी में खास कर अतिपिछड़ा को मारा जा रहा है। साढ़े 3 आदमी की जदयू पार्टी रह गई है और धोखा किया जा रहा है। जदयू पार्टी का यही चरित्र है। तेजस्वी यादव की पहल से जातीय गणना हुई। तेजस्वी की पहल से बिहार में नौकरी मिली। साढ़े 3 आदमी सरकार चला रहे हैं। दलित, अतिपिछड़ा और पार्टी के अंदर जो लोग हैं वो भी ठगा महसूस कर रहें हैं।