ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: “..क्योंकि सो रहे हैं कुर्सी कुमार” आखिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश...

Bihar Politics: “..क्योंकि सो रहे हैं कुर्सी कुमार” आखिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है और बिहार की बदहाली के लिए उन्हें जिम्मेवार बताया है। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।

08-Feb-2025 11:31 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए तीखा तंज किया है।


तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर लिखा, “बिहार में गरीबी-बेरोज़गारी-अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की मानसिक अस्वस्थता और नीरसता बिहार के विकास को पूरी तरह बाधित किए हुए है। बिहार के लाखों युवा पलायन कर मजबूरी में दूसरे राज्यों में रह रहे है। भ्रष्ट और रिटायर्ड अधिकारी शासन चला रहे है। बदलाव बिना बिहार में विकास सम्भव नहीं”।


अपने पोस्ट के साथ तेजस्वी ने एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में सबसे ऊपर लिखा गया है, “बजट में फिर से वंचित है बिहार क्योंकि सो रहे हैं कुर्सी कुमार” फोटो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैन की नींद सो रहे हैं और उनके सपने में सीएम की कुर्सी दिखाई गई है। इसके साथ ही सीएम जिस बेड पर सो रहे हैं उसके नीचे गरीबों जनता को सरकार की तरफ टकटकी लगाए दिखाया गया है।


बता दें कि केंद्रीय बजट में कई सौगातों के मिलने के बाद भी तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि बिहार को बजट में कुछ नहीं मिला है। बजट में जो ऐलान किए गए हैं वह नए नहीं है बल्कि पुराने हैं हालांकि सत्ताधारी गठबंधन के दल मजबूती के साथ प्रचार करने में लगे हैं कि इस बार केंद्रीय बजट बिहार का बजट था और केंद्र सरकार ने बिहार को बहुत सी सौगातें दी हैं।