ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Politics: पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? तेजस्वी ने जन्मदिन पर भी...

Bihar Politics: पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? तेजस्वी ने जन्मदिन पर भी नहीं छोड़ा, सीएम नीतीश पर तीखा तंज

Bihar Politics: एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर लोग बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के ऊपर तीखा तंज कर दिया है.

01-Mar-2025 11:26 AM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 74वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर सीएम को सुबह से ही बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है लेकिन इसी बीच तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। तेजस्वी ने यह भी ख्याल नहीं रखा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि बिहार में अब पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार नहीं चलेगी।


दरअसल, बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है कि बिहार में अब 15 साल से पुरानी गाड़ियां नहीं चलेंगी। परिवहन विभाग के इसी आदेश को आधार बनाकर तेजस्वी ने तंज किया है कि बिहार में जब 15 साल पुरानी गड़ियां नहीं चलेगीं तो 20 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? नीतीश सरकार ने विगत 𝟐𝟎 साल में बिहार गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “बिहार में 𝟏𝟓 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है क्योंकि वो ज़्यादा धुँधा फेंकती है, प्रदूषण बढ़ाती, जनता के लिए हानिकारक है तो फिर 𝐍𝐃𝐀 की 𝟐𝟎 साल पुरानी जोड़-तोड़, पलटा-पलटी वाली खटारा सरकार क्यों चलेगी? 𝟐𝟎 वर्षों की नीतीश सरकार ने विगत 𝟐𝟎 साल में बिहार के हर गली-हर टोला-हर गाँव में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है”। 


तेजस्वी ने आगे लिखा, “नीतीश-भाजपा सरकार ने 𝟐𝟎 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है। बिहार के युवाओं ने ठान लिया है कि अब 𝟐𝟎 साल पुरानी खटारा, जर्जर, बीमार और थकी हुई अविश्वसनीय नीतीश-𝐍𝐃𝐀 सरकार को हटा कर एक नई सोच, नए विज़न, नए जोश और नयी दिशा वाली युवा एवं नौकरी-रोजगार व विकास कार्यों को समर्पित विश्वसनीय जुनूनी सरकार को लाना है तथा नया बिहार बनाना है”।