बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
28-May-2024 12:57 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। तेजस्वी ने दावा किया है कि चार जून को जैसे ही चुनाव के नतीजे सामने आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। तेजस्वी ने इशारो-इशारों में कह दिया है कि बिहार की सियासत में चार जून के बाद फिर से बड़ी उलटफेर हो सकती है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के लिए तमाम सियासी दलों की तरफ से एक के बाद एक दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां बीजेपी और एनडीए दावा कर रहे हैं कि देश में 400 से अधिक सीटें हासिल कर केंद्र में एनडीए की सरकार बनाएंगे, वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन का दावा है कि देश में अगली सरकार इंडी गठबंधन की बनने जा रही है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दावा किया है कि देश में चार जून के इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही। लालू के इस दावे के ठीक बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने दूसरा दावा कर दिया। तेजस्वी ने दावा किया है कि चुनाव के नतीजे आने के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारकर महागठबंधन के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चार जून के बाद किसी भी वक्त बड़ा फैसला ले सकते हैं।
पीएम मोदी के यह कहने पर कि चार जून के बाद देश में नया दौर शुरू हो जाएगा, पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी सफाचट हो जाएगी। ऐसे में प्रधानमंत्री सही ही बोल रहे हैं कि नया दौर आएगा। जहां तक चार जून के बाद की बात है, हमारे चाचा पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक पाला बदल लिया था। जिस तरह से वह बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए थे। ठीक उसी तरह महागठबंधन का साथ छोड़कर फिर से एनडीए में वापस लौट आए थे। नीतीश के पाला बदलने के बाद आरजेडी और कांग्रेस बिहार की सत्ता से बेदखल हो गई थी। अब एक बार फिर तेजस्वी ने दावा कियया है कि नीतीश फिर से पलटी मारने वाले हैं।