ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडे, धारदार हथियार और फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिहार न्यूज
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित जोकिया बहियार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार 9 कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घायल निर्मल चौधरी ने बताया कि उक्त जमीन पर उन्हें कोर्ट से डिग्री प्राप्त है और उन्होंने अपनी जमीन पर गेहूं की फसल लगाई थी। आरोप है कि विरोधी पक्ष के सोनू चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, रामलाल चौधरी समेत अन्य लोग हथियार के बल पर जबरन गेहूं काटकर दाऊनी कर रहे थे।


सूचना मिलने पर जब वे अपने लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और इसका विरोध किया, तो पहले से तैयार दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान फायरिंग भी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


घटना में उपेंद्र चौधरी को गोली लगने की बात पुलिस द्वारा कही गई है। वहीं उमेश चौधरी (60 वर्ष), संतोष चौधरी, निर्मल चौधरी समेत अन्य लोग धारदार हथियार से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसपी मनीष के निर्देश पर तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता