ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

RJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्ज

RJD MLA Osama Sahab: सीवान की एमएच नगर थाना पुलिस ने आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उनपर हत्या की साजिश रचने का आरोप है.

RJD MLA Osama Sahab
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RJD MLA Osama Sahab: सीवान पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन केस दर्ज किए हैं। जिसमें से एक केस रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक और पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के खिलाफ है। ओसामा पर चंदन सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। इसी आरोप को लेकर एमएच नगर थाना की पुलिस ने केस दर्ज किया है।


दरअसल, सीवान के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार देर रात ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर दोनों पक्षों को शांत कराया।


मामले में पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें एक प्राथमिकी में राजद विधायक ओसामा साहब पर चंदन सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


पुलिस के अनुसार, ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। ऑटो चालक के पक्ष में स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और स्कॉर्पियो पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली, लेकिन इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी एमएच नगर में कराया गया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो में सवार चंदन सिंह और उग्र भीड़ में शामिल डब्लू खान के बीच पहले से राजनीतिक विवाद चल रहा था। दोनों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। ऑटो चालक ने आरोप लगाया है कि चंदन सिंह और उनके साथियों ने उस पर फायरिंग की।


वहीं, चंदन सिंह ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 5 अप्रैल को घर लौटने के दौरान अयनुल हक और मैनुदिन मिया ने उन पर अत्याधुनिक हथियारों से कई राउंड फायरिंग की। उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश पहले से डब्लू खान और रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा साहब द्वारा रची गई थी। इस हमले में उनकी तीनों स्कॉर्पियो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता