ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

सासाराम में मैरिज हॉल रेड केस में पकड़ी गई 23 महिलाओं को कोर्ट ने पीड़ित मानते हुए बयान दर्ज कर रिहा कर दिया। इससे पहले 18 नाबालिग लड़कियों को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया था।

बिहार न्यूज
सासाराम कोर्ट में पेशी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवतियों के मामले में आज 23 महिलाओं को सासाराम कोर्ट में पेश किया गया।


इससे पहले 18 नाबालिग लड़कियों को पोक्सो कोर्ट में प्रस्तुत किया जा चुका था। वहीं, आज पेश की गई 23 महिलाओं के मामले में कोर्ट ने उन्हें पीड़ित मानते हुए उनका बयान दर्ज किया और बाद में सभी को रिहा कर दिया।


सासाराम कोर्ट के स्पेशल पीपी हीरा प्रताप सिंह ने बताया कि मैरिज हॉल में पकड़ी गई सभी वयस्क महिलाओं को न्यायालय ने पीड़िता के रूप में स्वीकार किया है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


बताया जाता है कि 3 अप्रैल की शाम रोहतास जिले के दावथ स्थित मलियाबाग के प्रकाश मैरिज हॉल में बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। घटना के बाद प्रशासन ने मैरिज हॉल को सील कर दिया था। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है।