ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान

सासाराम में रोहतास पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास पुलिस ने एक ऐसे चोर के गिरोह का पर्दाफाश किया जिसकी करतूत सुनेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल चोरी के बाद एक जगह ट्रैक्टर लगाते थे और एक दूसरे के पार्ट्स को अदला-बदली कर देते थे। एक ट्रैक्टर के इंजन को दूसरे में लगाकर उसका चेचिस भी बदल देता था ताकि चोरी के ट्रैक्टर की पहचान ना हो सके। बाद में इसे दूर इलाके में ले जाकर कम दाम पर किसानों को बेच देते थे। 


लेकिन ये चोर ज्यादा दिनों तक पुलिस की नजर से नहीं बच सके। आखिरकार रोहतास पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर ही दिया। पुलिस ने एक नाबालिक सहित चार ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया।रोहतास एसपी रौशन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21 मार्च को कोचस थाना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। 


जिसके बाद पुलिस जब इसकी जांच करने लगी तब इस प्रकरण में दिनारा के रोहित कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर दिनारा के खैरी गांव के रहने वाले चंदन कुमार और एक नाबालिक को पकड़ा गया। जब इन लोगों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि करगहर थाना क्षेत्र के समहुता के रहने वाले रवि रंजन कुमार इस चोर गिरोह का सरगना है। 


यह लोग ट्रैक्टर चोरी का काम करते हैं। पुलिस ने समहुता से चोरी के चार ट्रैक्टर और बढहरि से एक ट्रैक्टर बरामद किया। कुल मिलाकर पांच ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह भी जानकारी मिल रही है कि यह लोग चोरी के ट्रैक्टर को इकट्ठा कर उसके पार्ट्स का अदला-बदली कर देते थे। ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके और काफी कम कीमत में सुदूरवर्ती क्षेत्र में किसानों को बेच देते थे। पुलिस ने इस ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

टैग्स