Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
06-Mar-2025 02:29 PM
By First Bihar
Bihar politics: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं, ऐसे में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। सभी दल अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। लालू यादव ने पहले ही दावा कर दिया है कि अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। हालांकि, बिहार की जनता अब पहले से ज्यादा जागरूक हो चुकी है, खासकर महिलाएं। वे यह समझने लगी हैं कि कौन-सी सरकार वास्तव में उनके लिए काम कर रही है और कौन केवल वादे कर रही है।
महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’
देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, और अब वे चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने लगी हैं। बिहार में भी पिछले एक दशक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। माइग्रेशन के कारण कई पुरुष वोटर चुनाव के समय बिहार में मौजूद नहीं रहते, जिससे महिला वोटरों की भागीदारी अधिक हो जाती है। इसी कारण राजनीतिक दल अब महिलाओं को लुभाने के लिए आकर्षक वादे कर रहे हैं।
राजद (RJD) ने अपनी ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत बिहार की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तेजस्वी यादव इस योजना के जरिए महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने में सफल हो पाएंगे या फिर महिलाएं नीतीश कुमार पर ही भरोसा बनाए रखेंगी।
युवाओं को साधने की रणनीति
महिलाओं के साथ-साथ राजद ने युवा वोटरों को भी अपने पक्ष में लाने के लिए रणनीति बना ली है। तेजस्वी यादव रोजगार और नौकरी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर पहले ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। इस बार उन्होंने 100% डोमिसाइल नीति लागू करने का भी वादा किया है। बुधवार को ‘युवा चौपाल’ कार्यक्रम में उन्होंने इस बात को दोहराया।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिहार के युवा तेजस्वी यादव के वादों पर भरोसा करेंगे या नहीं।
महिलाओं पर मेहरबान क्यों हैं तेजस्वी?
राजद की ‘माई-बहिन मान योजना’ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ‘मैया सम्मान योजना’ से प्रेरित लगती है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जिसका असर चुनावों में साफ दिखा और इसका लाभ भी हेमंत सोरेन को मिला।
अब बिहार में भी राजद ने इसी तरह की योजना की घोषणा कर दी है। सवाल यह है कि क्या तेजस्वी यादव को भी हेमंत सोरेन की तरह इसका फायदा मिलेगा या बिहार की महिलाएं किसी और विकल्प को प्राथमिकता देंगी?