ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / कृष्ण-अर्जुन साथ-साथ ! तेजप्रताप के तेवर से सहमे तेजस्वी बार-बार कर रहे मुलाकात

कृष्ण-अर्जुन साथ-साथ ! तेजप्रताप के तेवर से सहमे तेजस्वी बार-बार कर रहे मुलाकात

04-Sep-2020 08:01 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच एक बार फिर मुलाकात हुई है। मुलाकात की तस्वीर को तेजप्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘चुनाव पर चर्चा’। राबड़ी आवास पर तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हुई है। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव न सिर्फ एक्टिव हैं बल्कि पार्टी में अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश में जुटे हैं।


तेजप्रताप की ऐसी कोशिशों का नुकसान आरजेडी 2019 के लोकसभा चुनाव में झेल चुकी है, ऐसे में तेजप्रताप के तेवर से सहमे तेजस्वी बार-बार उनसे मुलाकात कर रहे हैं और यह मैसेज देने की कोशिश की जा रही है कि कृष्ण-अर्जुन साथ हैं। आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने लालू से अपने लोगों के लिए आधा दर्जन सीटों की मांग की है। अंदरखाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक तेजप्रताप यादव अपनी डिमांड पर अड़ गये हैं।


यही नहीं वे बीते कुछ दिनों दो बार अचानक आरजेडी दफ्तर जाकर बैठक कर चुके हैं। तेजप्रताप आज भी आरजेडी कार्यालय पहुंचे थे और उन्होंने आरजेडी नेताओं के साथ बैठक की। इससे पहले तेजप्रताप जब पार्टी दफ्तर पहुंचे थे तो उन्होंने टिकट के दावेदारों से उनका बायोडाटा लिया था।