Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2025 07:45 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल 09 मार्च को राजद कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठेंगे। 16% आरक्षण चुराये जाने के खिलाफ रविवार की सुबह 10 बजे धरना दिया जाएगा। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी।
एजाज अहमद ने बताया कि हमारे नेता तेजस्वी यादव के 𝟏𝟕 महीनों के अल्प सुनहरे कार्यकाल में जातिगत गणना के उपरांत दलितों-आदिवासियों और पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए बढ़ाए गए 𝟔𝟓% आरक्षण को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं डाला और केस में फँसा दिया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में की गयी 3 लाख 50 हजार से अधिक प्रक्रियाधीन नौकरियों में 𝟔𝟓% आरक्षण के लागू नहीं होने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सोलह प्रतिशत ( 𝟏𝟔% )आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है, जिससे इन वर्गों के पचास हजार (𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 ) से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। TRE-3 में भी इन वर्गों को हजारों नौकरियों का नुकसान हुआ है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आरक्षण चोर बीजेपी-नीतीश सरकार द्वारा दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े वर्गों की पचास हजार नौकरियां चुराने के विरुद्ध कल दिनांक 9 मार्च 2025 को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के समक्ष 10:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव मीडिया को भी संबोधित करेंगे। राजद कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।