ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / tejashwi yadav : बिहार विधानसभा बजट सत्र के बीच तेजस्वी यादव ने बुलाई...

tejashwi yadav : बिहार विधानसभा बजट सत्र के बीच तेजस्वी यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, नीतीश सरकार के खिलाफ तैयार होगी खास रणनीति

Bihar politics: बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के तरफ से आज महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

06-Mar-2025 09:48 AM

By First Bihar

Bihar Politics : बिहार में इस समय विधानमंडल सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्ष के तरफ से हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का भरपूर कोशिश की जा रही है। इस बीच अब नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के तरफ से विपक्षी नेताओं की एक बड़ी बैठक आज शाम बुलाई गई है। तो आइए जानते हैं कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या होगा और आखिर क्यों यह बैठक बुलाई गई है।


जानकारी के मुताबिक, बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के तरफ से आज शाम 7 बजे राजद विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के सरकारी आवास पर महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है।


बताया जा रहा है कि, इस महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में आज तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह तय किया जाएगा कि आगामी सत्र के दौरान सरकार को इस तरह से कठघरे में खड़ा करना है और कैसे जनता के हित से जुड़े सवालों को सदन के पटल पर रखना है।


मालूम हो कि, इस बैठक में RJD-कांग्रेस और वाम दल के सभी विधायक और MLC मौजूद रहेंगे। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में रणनीति बनेगी।


इधर, 2025 चुनाव के मद्देनजर और महागठबंधन की एकजुटता को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है। अब देखना यह है कि इस बैठक में कितने विधायक और विधान पार्षद शामिल होते है। क्योंकि पिछले कुछ समय से महागठबंधन में अनबन की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में आज की तस्वीर से सबकुछ साफ हो जाएगा।