ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / Bihar Politics: धरती खत्म होने वाले बयान पर तेजस्वी ने सीएम नीतीश को...

Bihar Politics: धरती खत्म होने वाले बयान पर तेजस्वी ने सीएम नीतीश को घेरा, मुख्यमंत्री को बता दिया कंप्यूटर निरक्षर

20-Mar-2025 06:43 PM

By First Bihar

Bihar Politics: विधानसभा में आरजेडी विधायक द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल करने पर सीएम नीतीश ने आपत्ति जताई और कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल करने से 10 साल पहले ही दुनिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने स्पीकर से इसके खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग कर दी। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को कंप्यूटर निरक्षर बता दिया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “मोबाइल से 10 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी- माननीय श्री श्री नीतीश कुमार। पर्यावरण के दृष्टिकोण से सदन को पेपरलेस बनाने की दिशा में प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने की व्यवस्था की गयी है। अगर किसी माननीय सदस्य को पूरक प्रश्न पूछना है तो उसे मोबाइल अथवा टैब से देखकर पूछना ही होगा लेकिन बिहार के कम्प्यूटर संबंधित निरक्षर मुख्यमंत्री को उससे भी दिक्कत है। दुर्भाग्य है कि बिहार को ऐसे रूढ़िवादी कालग्रस्त मुख्यमंत्री मिले है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ युवा ,छात्र और महिला विरोधी है। निंदनीय”.


बता दें कि गुरुवार को विधानसभा में जब एक सदस्य को मोबाइल का इस्तेमाल करते सीएम ने देखा तो वह भड़क गए और सभी विधायको को हिदायत दे दी। आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सदन में मोबाइल देखकर खाद्य उपभोक्ता विभाग से जुड़ा सवाल पूछ रहे थे। विभागीय मंत्री मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे रही थीं, तभी सीएम नीतीश उठ खड़े हुए और सदन में मोबाइल फोन लेकर आने पर आपत्ति जताई। 


सीएम नीतीश ने स्पीकर से कहा कि मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है। यह लोग मोबाइल लाकर उसमें सवाल पूछता है।सीएम ने कहा कि स्पीकर सुनिश्चित करें कि कोई मोबाइल लेकर सदन में ना आएं। यह सब 5-6 साल से शुरू हुआ है। पहले तो हम यह सब खूब देखते थे लेकिन हमने सब छोड़ दिया है। विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के धरती खत्म होने वाले बयान पर तेजस्वी ने हमला बोला है।