ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: दिल्ली से पटना पहुंचते ही बरसे तेजस्वी, ED की पूछताछ पर...

Bihar Politics: दिल्ली से पटना पहुंचते ही बरसे तेजस्वी, ED की पूछताछ पर केंद्र सरकार को खूब सुनाया

Bihar Politics: पटना स्थित ईडी दफ्तार में 18 मार्च को ईडी ने लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ की थी और आज लालू प्रसाद से पूछताछ करने वाली है। तेजस्वी यादव ने इसके लेकर केंद्र की सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

19-Mar-2025 10:48 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री और आऱजेडी चीफ लालू प्रसाद के परिवार से ईडी पूछताछ कर रही है। पटना स्थित ईडी दफ्तार में 18 मार्च को ईडी ने लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ की थी और आज लालू प्रसाद से पूछताछ करने वाली है। दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने इसके लेकर केंद्र की सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमने लोकसभा का चुनाव खत्म होने के बाद कहा था कि अब बीजेपी की जो टीमें हैं उनका रूख बिहार की तरफ होगा क्योंकि बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इन सबसे हम लोगों को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कोई आए और जाए, ठीक है एक कानूनी व्यवस्था बनी हुई है। कानून का पालन करने वाले हमलोग हैं। बुलाता है तो हम लोग जाते हैं लेकिन इससे कुछ होना जाना नहीं है।


तेजस्वी ने आगे कहा कि अगर हम राजनीति में नहीं होते तो मेरे ऊपर एक भी केस नहीं होता। हम राजनीति में हैं इसलिए राजनीति साजिश के तहत मुकदमा किया जाता है। अब तो हम लोग गिनती भी भूल चुके हैं कि कितनी बार मुझे, मेरे पिता लालू प्रसाद और मां को ईडी और सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया होगा। किसी को याद भी है कि कितनी बार हमलोगों को बुलाया गया है लेकिन हमलोग कानून का पालन करते हैं। ये लोग डरे हुए हैं और घबराए हुए हैं।


उन्होंने कहा कि ये लोग जितना संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करेंगे या हम लोगों को तंग करने की कोशिश करेंगे उतना ही हम लोग मजबूत होंगे और उतनी ही मजबूती के साथ इस बार बिहार में सरकार बनाएंगे। वहीं पटना में हुई एक करोड़ की लूट पर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमला बोला और सरकार को पूरी तरह से फेल करार दिया। अपराधी चेत अवस्था में हैं और मुख्यमंत्री और अचेत अवस्था में हैं।