Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
08-Mar-2025 04:37 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: वैसे तो होली 14 मार्च को है लेकिन लोग इसे अभी से ही सेलिब्रेट करने में जुट गये हैं। रंगों का त्योहार लोग एक सप्ताह पहले ही लोग मनाने लगे हैं। आज से होली मिलन समारोह का आयोजन होना शुरू हो गया है। पटना सहित कई जिलों में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जमुई के महावीर वाटिका में भी भाजपा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजत किया गया।
जिसमें शामिल एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। होली मिलन कार्यक्रम में जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने ढोल-झाल बजाकर ऐसा समा बांधा कि लोग झुमने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह की मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी और उनकी बहन भी मौजूद रही। भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष जीवन सिंह, और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि होली का त्योहार महिलाओं की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया। विधायक ने जमुई विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और लोगों के जीवन में खुशियां लाने का विश्वास जताया। होली गायको ने अपने मधुर गीत से कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।