Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2025 10:10 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में इस बार होली लोग दो दिन मना रहे हैं। 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली लोगों ने धूमधाम के साथ मनाया और आज 15 मार्च को भी लोग होली मना रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने 14 मार्च को होली मनाई। पिता लालू यादव के पैर पर अबीर रखकर आशीर्वाद लेते वीडियो अब सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक 'सदा आनंद रहे यही द्वारे मोहन खेले होली हो' बज रहा है।
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वायरल वीडियो में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं, उन्हें पैर पर गुलाल रखते नजर आ रहे हैं। वही लालू यादव भी अपने छोटे बेटे तेजस्वी के माथे पर अबीर का टीका लगाते और आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। बता दें कि 14 मार्च को रमजान के दूसरे जुमे की नमाज थी और होली भी थी। कुछ लोग 14 को होली मनाएं तो कुछ आज मना रहे हैं।
पिछले दिनों जुमा और होली एक साथ पड़ने को लेकर भाजपा नेताओं ने जो बयान दिये उससे माहौल काफी गर्म हो गया था। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीति तेज हो गयी थी। बयान के बाद पलटवार तेज हो गया था। लेकिन नीतीश कुमार की पुलिस ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया। चप्पे-चप्पे पर RAF और पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी। इसी का नतीजा है कि कही से किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
तेजस्वी यादव ने एक वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है कि "रंगों का उत्सव, हर्ष और उल्लास का दिन, जीवन में उमंग व उत्साह लाने वाला पावन होली का पर्व तथा खुदा की रहमत और जिंदगी मे बरकत लाने वाला रमजान के मुकद्दस महीने के दूसरे जुम्मे का पवित्र दिन एक साथ, क्या सुखद संयोग है। मानो ईश्वर का संदेश है हम सभी मानवता के पूजकों के लिए। हमारी संस्कृति, हमारे सभी पवित्र धार्मिक ग्रंथ, सभी धर्म और सभी सभ्यताएं यही तो सिखाती हैं कि हर पर्व को मिलजुल कर मनाओ, एक-दूसरे की भावनाओं, रीति-रिवाजों और परम्पराओं का सम्मान करते हुए, गंगा जमुनी तहजीब को अपने दिलों में जिंदा रखो।
तेजस्वी ने आगे कहा कि आज जिस तरह से होली और रमजान का जुम्मा एक साथ हुए उससे ईश्वरीय शक्ति का भी यह संदेश स्पष्ट है कि भारत एक सांझी संस्कृति, अमन, अहिंसा, एकता, प्रेम और भाईचारे का देश है। इस देश में राम-रहीम, कृष्ण-करीम एक है और इस मूल भावना के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुए हमें अपने पर्व-त्यौहार मनाने चाहिए। आज आइए देशहित में मिलकर यह प्रण लें कि भाई-भाई को लड़ाने वाले, मानव से मानव के बीच खाई पैदा करने वाले और जनहित की बजाय धर्म की राजनीति करने वाले नकारात्मक लोगों को हम सब मिलकर नकारेंगे। आशा है आज का दिन आप सभी के जीवन में हंसी-खुशी और उमंग के साथ संपन्न हुआ होगा। आप सभी को एक बार फिर से प्रेम, भाईचारे और रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
रंगों का उत्सव, हर्ष और उल्लास का दिन, जीवन में उमंग व उत्साह लाने वाला पावन होली का पर्व तथा खुदा की रहमत और जिंदगी मे बरकत लाने वाला रमजान के मुकद्दस महीने के दूसरे जुम्मे का पवित्र दिन एक साथ, क्या सुखद संयोग है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 14, 2025
मानो ईश्वर का संदेश है हम सभी मानवता के पूजकों के लिए। हमारी… pic.twitter.com/dn6px5VJge