Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
16-Feb-2025 01:18 PM
By RAKESH KUMAR
CM Nitish Pragati Yatra: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान जगदीशपुर में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया है।
दरअसल, प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर पहुंचे हैं। भोजपुर में सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आरा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जैसे ही जगदीशपुर के सिअरुआ पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आइसा और आरवाईए के छात्रों ने मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाया। छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे लेकिन उन्हें सीएम से मिलने का समय नहीं दिया गया।
जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और सीएम को काला झंडा दिखाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और उनकी पिटाई की। इस दौरान पुलिस ने दर्जनभर छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पिटाई से घायल छात्रों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।