ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / politics / स्टेपनी से ज्यादा नहीं है JDU की औकात, श्याम रजक बोले.. बिहार के...

स्टेपनी से ज्यादा नहीं है JDU की औकात, श्याम रजक बोले.. बिहार के मधु कोड़ा हैं नीतीश

18-Jun-2021 12:57 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी की तरफ से जुबानी हमला जारी है. आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव और कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रह चुके श्याम रजक ने अब मुख्यमंत्री के ऊपर जोरदार हमला बोला है. श्याम रजक ने कहा है कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार की औकात स्टेपनी से ज्यादा कभी नहीं हो सकती. श्याम रजक ने नीतीश कुमार को बिहार का मधु कोड़ा बताते हुए कहा है कि झारखंड में इकलौते विधायक होने के बावजूद मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बन गए थे और नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड तीसरे नंबर पर होने के बावजूद मुख्यमंत्री बने बैठे हैं. 


श्याम रजक ने कहा है कि नीतीश कुमार चाहे लाख कोशिश कर लें उनकी औकात स्टेपनी से ज्यादा नहीं हो सकती. श्याम रजक ने कहा कि भले ही लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने की कोशिश हुई हो, भले ही नीतीश कुमार ने साजिश रची हो, लेकिन इसके बावजूद हकीकत यही है कि लोक जनशक्ति पार्टी का कैडर वोटर आज भी चिराग पासवान के साथ खड़ा है.


चिराग पासवान के युवा नेतृत्व से जिस तरह चाचा पशुपति कुमार पारस ने परहेज किया उसको लेकर सवाल पूछे जाने पर श्याम रजक ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए. युवा नेतृत्व के साथ अगर अनुभव का मेल हो जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. उन्होंने आरजेडी के युवा नेतृत्व तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि आज तेजस्वी यादव ने बिहार में विपक्ष के नेता के तौर पर जितनी मेहनत की है, वह दूसरों के लिए मिसाल हो सकती है. श्याम रजक ने एक बार फिर दावा किया कि आरजेडी के संपर्क में जेडीयू के कई विधायक अभी भी बने हुए हैं और आगे कुछ भी हो सकता है.