ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / Sonia Gandhi Health Update: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया...

Sonia Gandhi Health Update: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी, जानें कैसी है उनकी तबीयत

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21-Feb-2025 09:18 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगाराम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है।


गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।  


दरअसल, 78 वर्षीय सोनिया गांधी को बढ़ती उम्र की वजह से कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के कारण पहले भी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करया गया था। सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र में भी जब हिस्सा लिया था तब वह ठीक थीं। उन्हें आखिरी बार संसद में 13 फरवरी को देखा गया था। उन्होंने संसद में प्रश्न काल के दौरान सरकार से जनगणना जल्दी पूरी कराने के लिए भी कहा था।