ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं लोजपा के सांसद प्रिंस राज, चिराग पासवान के...

सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं लोजपा के सांसद प्रिंस राज, चिराग पासवान के पुराने पत्र से सनसनीखेज खुलासा

15-Jun-2021 06:30 PM

DELHI : समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं. उनके चचेरे भाई और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के पुराने पत्र से ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है. प्रिंस राज अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री के साथ मामले में फंसे थे.

news image


चिराग के पत्र से खुलासा
प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने का खुलासा चिराग पासवान के पुराने पत्र से हुआ है. चिराग पासवान ने ये पत्र अपने चाचा पशुपति पारस को लिखा था. होली के दिन यानि 29 मार्च 2021 को लिखे गये इस पत्र में चिराग पासवान पशुपति पारस को ये बता रहे थे कि कैसे पारस परिवार से लेकर पार्टी के काम में सहयोग नहीं कर रहे हैं. 6 पन्ने के इस पत्र से प्रिंस राज के सेक्स स्कैंडल में फंसने की चर्चा है. 

news image


अपनी ही पार्टी की नेत्री ने लगाया था आरोप
चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस को भेजे गये पत्र में लिखा है “कुछ दिन पहले स्वाति नाम की महिला जो पहले अपनी पार्टी से जुड़ी हुई थी वह प्रिंस पर यौन शोषण का आऱोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही थी. परिवार के बड़े होने के नाते मैंने आपसे इस विषय पर परामर्श किया लेकिन आपने इस गंभीर मामले को अनदेखा कर दिया. आपके अनदेखा करने के बाद मैने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी ताकि सच औऱ झूठ सामने आये और जो कोई भी दोषी हो वह दंडित हो.”


चिराग पासवान के इस पत्र से साफ होता है कि सांसद प्रिंस राज सेक्स स्कैंडल में फंसे थे.लोजपा की ही नेत्री ने उन पर यौन शोषण का आऱोप लगाया था और बकायदा ब्लैकमेल कर रही थी. इसकी जानकारी पूरे पासवान परिवार को थी.


news image


गौरतलब है कि प्रिंस राज चिराग पासवान के चाचा स्व. रामचंद्र पासवान के बेटे हैं. रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई लोकसभा सीट से प्रिंस राज को सांसद बनाया गया था. चिराग ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान खुद संभाली थी.  बाद में चिराग पासवान ने उन्हें बिहार प्रदेश लोजपा  का अध्यक्ष भी बनाया था. लेकिन जब पारस ने चिराग को अपदस्थ करने की कवायद शुरू की तो प्रिंस राज चाचा पशुपति पारस के साथ हो गये.

news image