ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / नेता विहीन हो चुका है छातापुर, बोले संजीव मिश्रा..चुनाव में मौका मिला तो...

नेता विहीन हो चुका है छातापुर, बोले संजीव मिश्रा..चुनाव में मौका मिला तो क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता

सुपौल के बसंतपुर स्थित महादलित बस्ती में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने सदस्यता अभियान चलाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर में सदियों से विकास की गति धीमी है यदि मुझे मौका मिला तो मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास होगा।

29-Jan-2025 06:13 PM

By SANT SAROJ

supaul: सुपौल के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बलभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या -02 एवं 04 के महादलित बस्ती में बुधवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में वीआईपी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के दबे कुचले और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करने वाली वीआईपी पार्टी है जो सभी समाज के लोगों का सम्मान करती है।


सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान वीआईपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने स्थानीय लोगों को दिलाई इस दौरान सन् ऑफ मल्लाह पूर्व मंत्री श्री ‌मुकेश सहनी के साथ महागठबंधन द्वारा लोगों को सरकार बनने के बाद दी चलाई जानेवाली योजनाएं के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम-सभी को  इसबार छातापुर से स्थानीय लोगों को चुनकर विधानसभा भेजना होगा तभी छातापुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा.


बता दें कि छातापुर विधानसभा क्षेत्र में सदियों से विकास की गति धीमी है जिसके कारण यहां के करीब पांच लाख आबादी सरकार द्वारा दी जाने वाली विकास की योजनाओं से कोसो दूर हैं वर्तमान विधायक को इस क्षेत्र से कोई मतलब और लेना देना नहीं है। वीआईपी पार्टी की सदस्यता अभियान के दौरान वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने महिलाओं से भी मुखातिब हुए इस दौरान वृद्ध महिलाओं ने उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली चार सौ रुपए पेंशन को बढ़वाने की भी बात कही। संजीव मिश्रा ने कहा कि छातापुर विधानसभा पिछले 15 वर्षो से नेता विहीन हो चुका जिसका जिता जागता उदाहरण यहां के किसान भाईयों को उचित मूल्य पर ना तो खाद्य मिल रहा है और न ही छातापुर विधानसभा में शिक्षा का भी अभाव है हालात यह है कि आजतक यहां एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं बन पाया है.


बलभद्रपुर पंचायत से कोचगामा पंचायत जाने के क्रम में वीआईपी नेता संजीव मिश्रा को स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त पुल व सड़क बनाने के लिए भी अपील किया इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अगर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मौका मिला तो छातापुर का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के साथ इस क्षेत्र के लोगों के पलायन को रोकने के  लिए भी वह उद्योग एवं रोजगार के दिशा में बेहतर काम करेंगे।


वीआईपी पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में छातापुर विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बलभद्रपुर,कुशहर,कोचगामा, बेरिया चौधरी, शहपुर में भी संजीव मिश्रा ने सबों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सबों को मदद का आश्वासन भी दिया. वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा का क्षेत्र भ्रमण के दौरान बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बलभद्रपुर में ग्रामीणों ने वीआईपी नेता संजीव मिश्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


जनसंवाद कार्यक्रम में छातापुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार मुखिया, छातापुर विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार, बलभद्रपुर पंचायत के मुखिया मो. तौहीद आलम,रामजीवन मुखिया, रौशन चौधरी,रमन चमण,सुरज सादा,प्रकाश मुखिया, वार्ड सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य नसीब लाल सादा,हरी मिश्रा,शुभम वर्मा, मोनू मिश्रा व अन्य कई लोग मौजूद थे।

news image

news image

news image

news imagenews image

news image