जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
21-Apr-2021 08:21 PM
PATNA : कोरोना संक्रमित जूझते बिहार में एनडीए के अंदर सियासी संकट देखने को मिल रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल नाइट कर्फ्यू के मुद्दे पर पहले ही सरकार से अलग राय जाहिर कर चुके हैं और अब नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार को अपने पुराने वादे की याद दिलाई है. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में 18 पार के लोगों को भी मुफ्त टीका लगना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि सरकार पर्याप्त डोज ख़रीदे.
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए जब 1 मई से 18 पार के व्यक्तियों के लिए भी टीकाकरण शुरू किया जा रहा है, तब बिहार सरकार को इसे भी मुफ्त रखना चाहिए. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम की सरकारें पहले ही ऐसी घोषणा कर चुकी हैं. बिहार में चुनाव से पहले एनडीए ने सबको कोरोना का टीका मुफ्त लगवाने का जो वादा किया था, उसका लाभ 18 पार के लोगों को भी मिलना चाहिए.
इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा है कि पहली मई से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन की कमी न हो, इसके लिए राज्य सरकार को पहले से आर्डर देकर व्यवस्था कर लेनी चाहिए. असम सरकार वैक्सीन की 1 करोड़ डोज मंगाने का आदेश दे चुकी है. बिहार में युवाओं की बड़ी आबादी को देखते हुए हमें ज्यादा खुराक की उपलब्धता सुनिश्चित करनी पड़ेगी.
एम्स दिल्ली के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया के इस बयान पर सबको ध्यान देना चाहिए कि रेमडेसिविर इंजेक्शन न कोई जीवनरक्षक दवा है, न यह सबके लिए जरूरी है. इसे डाक्टरों की सलाह के बिना नहीं लिया जाना चाहिए. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा है कि अच्छी बात है कि केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर पर आयात शुल्क घटा दिया है. इससे जरूरतमंद लोगों को यह आसानी से और कम कीमत पर मिलेगी.