बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
28-Jan-2024 12:12 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई। अब बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने जा रही एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनने जा रहे हैं। पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने मेरे जीवन के लिए ऐतिहासिक काम किया।
सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को धन्यवाद देता हूं। इनके नेतृत्व में बिहार में मुझे विरोधी दल का नेता और प्रदेश अध्यक्ष बनाया। यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल दल के नेता के रूप में चयन किया। इसके लिए सभी बीजेपी विधायकों को भी विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं।
बिहार के विकास के लिए लालू यादव के आतंक को समाप्त करने के लिए फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2024 में बिहार के सभी 40 सीटों पर बीजेपी की जीत का संकल्प हमने लिया है। वही विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में खुशहाली हो इसके लिए बीजेपी ने यह फैसला लिया। बता दें कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल के नेता ही चुना गया है वही विजय कुमार सिन्हा उपनेता होंगे। दोनों नेताओं को एनडीए की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।