ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे

CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.

CBSE 10th Result 2026:
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।


छात्र डिजिलॉकर मोबाइल ऐप, उमंग (UMANG) ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जो उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती है।


DigiLocker पर ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें। अकाउंट खुलने के बाद कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपनी जानकारी भरकर सबमिट करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।


आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

cbse.gov.in पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर दिख रहे स्कोरकार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें। आगे के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


गौरतलब है कि CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस साल करीब 44 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता