ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार

Bihar Police Encounter: बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है जबकि चार हिरासत में लिए गए हैं. दरभंगा के दो करोड़ के सोना लूटकांड से अपराधियों के तार जुड़ने की संभावना है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Encounter: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बिहार एसटीएफ की टीम और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में एक बदमाश को गोली लगने की खबर है जबकि चार को हिरासत में लिया गया है। दरभंगा में हुए दो करोड़ के सोना लूटकांड से तार जुड़ सकते हैं।


दरअसल, बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में तनाव फैल गया। नारायण चौक के पास हथियारबंद अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पटना से आई एसटीएफ की टीम ने छापेमारी शुरू की।


पुलिस को देख अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की। एनकाउंटर सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक जारी रहा।


अभी तक की सूचना के अनुसार, पुलिस ने इस एनकाउंटर में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कई अन्य अपराधियों के दशरथपुर क्षेत्र में छिपे होने की खबर मिली है। भागे हुए अपराधियों की तलाश के लिए एसटीएफ टीम सर्च अभियान चला रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता