ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

Bihar Crime News: कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भयंकर बवाल हुआ है. लोगों ने थाने पर हमला कर दिया है. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन हुआ। गोपालपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार यादव, जो बाइक छिनतई के एक मामले में संदिग्ध के रूप में दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, शनिवार सुबह थाने में बीमार हो गया। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


राकेश की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने स्टेट हाइवे-77 को जाम कर दिया और पुलिस टीम पर पथराव करते हुए उन्हें खदेड़-खदेड़ कर पीटा। इस हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, और उपद्रवियों ने एक सिपाही की सरकारी रायफल भी लूट ली। 


भीड़ थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर गई। ग्रामीणों ने राकेश की मौत को 'पुलिसिया हत्या' करार देते हुए दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस हमले में पोठिया ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार और सिपाही संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


कटिहार एसपी ने बताया कि राकेश एक प्राथमिकी अभियुक्त था, जिसने हाजत में आत्महत्या का प्रयास किया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय और अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता