1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
30-Jan-2025 06:32 PM
By First Bihar
patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री से मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बिहटा-औरंगाबाद और सुल्तानगंज - देवघर रेलवे लाइन के निर्माण की कुल 730.59 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दो परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू होगा।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 290 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज -देवघर के बीच नयी रेल लाइन (78.08 किमी) बनने से श्रावणी मेले में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। इस रेलवे लाइन के चालू होने पर सुल्तानगंज, असरगंज, तारापुर, बेलहर और देवघर के लोग सीधे रेल सम्पर्क से जुड़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद (12.90 किलोमीटर) नई रेल लाइन के लिए 440.59 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर चुकी है। यह लाइन बिहटा-औरंगाबाद नई लाइन का ही एक भाग है। इस से राजधानी पटना और औरंगाबाद की दूरी मात्र डेढ़-दो घंटे में तय हो जाएगी। इस रेल मार्ग के लिए 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
दिल्ली के चार क्षेत्रों में चुनाव प्रचारक
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रेल मंत्री से भेंट के बीच समय निकाल कर बुधवार-गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के चार क्षेत्रो में एनडीए के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित किया और दावा किया कि इस बार इस राजधानी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। लोग केजरीवाल की आपदा सरकार से मुक्ति पाने का फैसला कर चुके हैं । उन्होंने संगम विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी, रिठाला सीट से प्रत्याशी कुलवंत राणा, सुल्तानपुर माजरा सीट से प्रत्याशी करमवीर कर्मा और किराड़ी के प्रत्याशी बंजरग शुक्ला के पक्ष में प्रचार किया।