1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
17-Jan-2025 06:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें बिहार-यूपी से जाकर राष्ट्रीय राजधानी में बसे लाखों गरीब-मजदूर मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है।
दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने रसोई गैस सिलेंडर पर 500 रुपये सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर और महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने के साथ यह भी आश्वासन दिया है कि राज्य में पहले से जारी कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी।
सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार मिलेंगे और उन्हें पौष्टिक आहर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लागू होने से झुग्गी में रहने वालों को 5 रुपये में जब भरपेट भोजन मिलने लगेगा, तब वहां किसी को भूखा नहीं सोना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनना तय है क्योंकि वहां लोग केजरीवाल की आपदा सरकार से मुक्ति और टिकाऊ विकास के लिए डबल इंजन सरकार बनाने का निश्चय कर चुके हैं।