ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Home / politics / सदन में तेजस्वी यादव ने पूछा पहला सवाल, बंद चीनी मिलों का कबाड़...

सदन में तेजस्वी यादव ने पूछा पहला सवाल, बंद चीनी मिलों का कबाड़ बेच करोड़ों का हुआ खेल

15-Mar-2021 11:26 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट सत्र के दौरान आज पहला सवाल पूछा. इसके पहले भी प्रश्नोत्तर काल में तेजस्वी यादव का सवाल आया था लेकिन उस दिन वह सदन में मौजूद नहीं थे. आज तेजस्वी यादव का सवाल बिहार में बंद पड़े चीनी मिलों से जुड़ा हुआ था. तेजस्वी यादव ने पूछा कि बिहार में बंद पड़े चीनी मिलों की परिसंपत्तियों को बेचकर कितने राशि हासिल की गई. बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने के लिए निजी निवेशकों को लाया गया और उन्होंने स्क्रैप बेच डाला.

तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर चीनी मिल का मामला उठाते हुए कहा कि यहां 20 करोड़ का कबाड़ बेचा गया और 9 करोड़ ही वसूल किए जा सके. कबाड़ को बेच कर दो बंद पड़ी शुगर मिलों को और बर्बाद किया जा रहा है.तेजस्वी यादव के सवाल पर गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि बिल्डिंग की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है. इस मामले पर काफी देर तक के सदन में गरमा गर्मी होती रही

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी सरकार की तरफ से ऐसा जवाब देकर सदन को बरगलाना चाहता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सदस्यों की तरफ से पूछे गए सवालों का सही सही जवाब आना बेहद जरूरी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन शुगर मिलों को स्थानांतरित किया गया, उसका पूरा डिटेल सरकार उपलब्ध कराएं.